देश के शेयर बाजारों में चार दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 164.18 अंक (0.40 फीसदी) की गिरावट पर 41,141.85 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 51.55 अंक (0.42 फीसदी) की कमजोरी के साथ 12,086.40 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह शेयर बाजारों में चार दिन तेजी और एक दिन गिरावट रही। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 40 अंक की मजबूती के साथ 39,775 पर खुला और 136.78 अंकों की तेजी के साथ 39,872.31 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 4 अंक की मामूली बढ़त के साथ 11,665 पर खुला और 62.20 अंकों की तेजी के साथ 11,724.05 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 306 अंकों की तेजी के साथ 40,178 अंकों पर खुला और 917.07 अंकों की तेजी के साथ 40,789.38 पर बंद हुआ। निफ्टी 62 अंकों की तेजी के साथ खुला और 271.75 अंकों की तेजी के साथ 11,979.65 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 60 अंक की मजबूती के साथ 40,850 पर खुला और 353.28 अंकों की तेजी के साथ 41,142.66 पर बंद हुआ। निफ्टी 19 अंक की बढ़त के साथ लगभग 12000 पर खुला और 110.60 अंकों की तेजी के साथ 12,090.25 पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी दिन सेंसेक्स 132 अंक की मजबूती के साथ 41,275 पर खुला और 163.37 अंकों की तेजी के साथ 41,306.03 पर बंद हुआ। निफ्टी 45 अंक की बढ़त के साथ 12,135 पर खुला और 44.50 अंकों की तेजी के साथ 12,133.65 पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 20 अंक की कमजोरी के साथ 41,286 पर खुला और 164.18 अंकों की गिरावट के साथ 41,141.85 पर बंद हुआ। निफ्टी 21 अंक की गिरावट के साथ 12,117 पर खुला और 51.55 अंकों की गिरावट के साथ 12,086.40 पर बंद हुआ।
" alt="" aria-hidden="true" />